पिरान कलियर(श्रवण गिरी)। हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराधियों और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वांछित अपराधियों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने नई बस्ती पिरान कलियर में दबिश देकर रईस पुत्र मलूका (30 वर्ष) निवासी नई बस्ती, नगर पंचायत पिरान कलियर को गिरफ्तार किया।
बताया गया कि आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय में प्रकीर्ण मामला संख्या 190/2026, धारा 144(3) बीएनएसएस के तहत वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला एवं हेड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान शामिल रहे।



