बुग्गावाला(श्रवण गिरी)। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जनपद को नशामुक्त बनाने और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना बुग्गावाला पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम शहीदवाला ग्रांट के पास से सचिन पुत्र मैनपाल निवासी शहीदवाला ग्रांट, थाना बुग्गावाला को 2.41 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन के साथ पकड़ा। वहीं सुमित पुत्र महेंद्र निवासी बंजारेवाला, थाना बुग्गावाला को 2.51 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 4.92 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





